फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Vicky Wedding: कोरोना के कारण रिसेप्शन की तारीख पर विचार कर रहा कपल, जनवरी में दे सकते हैं ग्रैंड पार्टी

Fri, 17 Dec 2021 06:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी महीने शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने हनीमून के बाद मुंबई लौट आए हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में सीमित मेहमानों के साथ शादी समारोह आयोजित करने के बाद अब यह कपल अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। इस सिलसिले में दोनों ने दिसंबर में ही मुंबई वालों को शादी की दावत देने की योजना बनाई थी। लेकिन अब कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर इस कपल के रिसेप्शन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के करीबी एक सूत्र ने बताया कि विक्की और कटरीना अपने रिसेप्शन की तारीखों पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए दोनों ने दो प्लान भी बनाया है। पहले प्लान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में ही रिसेप्शन दे दिया जाए, ताकि शादी और रिसेप्शन की कारीख एक-दूसरे से ज्यादा दूर ना हो। 

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे प्लान के अनुसार दोनों मुंबई में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने रिसेप्शन को जनवरी तक आगे बढ़ा सकते हैं। एक करीबी के मुताबिक BMC उन सेलेब्रिटीज के खिलाफ सख्ती बरत रहा है, जो कोरोना नियमों को तोड़ रहे हैं, भीड़ में जा रहे हैं और टेस्ट से बच रहे हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में विक्की और कटरीना अपनी गेस्ट लिस्ट को लेकर भी काफी सोच-विचार कर रहे हैं। कपल की इस गेस्ट लिस्ट में सेलेब्रिटीज और वीआईपी के नाम शामिल हैं। ऐसे में दोनों लिस्ट बनाने में काफी सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि वह कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबसे अलावा विक्की और कटरीना इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे सेलिब्रेशन भी हैं। ऐसे में उनकी लिस्ट में शामिल कई गेस्ट या तो सफर पर होंगे या फिर छुट्टियों पर। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कटरीना 20 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस रिसेप्शन पार्टी में उन करीबियों, सेलेब्स और वीआईपी को शामिल किया जाएगा, जिन्हें शादी का न्योता नहीं दिया गया था। जानकारी के मुताबिक कटरीना और उनका परिवार हर धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट करता है। इसलिए इस बार विक्की और कटरीना साथ में क्रिसमस मनाएंगे। ऐसे में क्रिसमस से पहले कपल ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दे सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें