फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-vicky kaushal Net Worth: कटरीना और विक्की जल्द करेंगे शादी, दोनों की नेट वर्थ और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन उड़ा देगा होश

Sun, 14 Nov 2021 04:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ही बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। ऐसे में उनकी शादी में बॉलिवुड के तमाम सितारे राजस्थान की जमीन पर दिखाई देंगे। पूरे बॉलीवुड के साथ साथ पूरा देश उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं कटरीना और विक्की उन स्टार्स में से हैं जो अपनी मेहनत और लगन के बल पर बॉलीवुड में जगह बना पाए हैं। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्टर्स में होती है। फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने के साथ साथ दोनों ने शोहरत भी खूब कमाई। यहां तक की खबरों की माने तो कटरीना और विक्की ने मुंबई में करीब 5 साल के लिए एक अपार्टमेंट भी लीज पर लिया है। चलिए जानते हैं कटरीना और विक्की की नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना की कमाई
कटरीना कैफ की कमाई की बात करें तो वह सालाना 22 से 23 करोड़ रुपये तक कमाती हैं। कटरीना एक फिल्म के लिए करीब 9-10 करोड़ चार्ज करती हैं। जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वो 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ 220 करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
विक्की कौशल की कमाई
विक्की कौशल हर फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट कर रहे हैं। एक्टर की कुल नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर है यानी 22 करोड़ के आसपास है।

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ का घर
कटरीना के पास मुंबई के बांद्रा में 8 करोड़ का अपार्टमेंट, एक पेंटहाउस जबकि लोखंडवाला में 17 करोड़ का अपार्टमेंट है। इसके अलावा उनके पास लंदन में 7 करोड़ रुपए का बंगला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना-विक्की की कार
कटरीना कैफ के पास ढाई करोड़ रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज, ऑडी क्यू 7 और ऑडी क्यू 3 है। जबकि विक्की कौशल के पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी कार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें