फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कटरीना, मिला ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती

Tue, 29 Jun 2021 08:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी परदे पर सुपरहिट है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। अक्षय और कटरीना की सभी फिल्में परदे पर सफल हुईं और इन दोनों ने सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में खुद को स्थापित किया। दोनों ने परदे पर कई फिल्मों में रोमांस किया, लेकिन इनकी असल जिंदगी की कहानी बिलकुल ही अलग है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अक्षय के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करने वाली कटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अक्षय कुमार को भाई बनाकर राखी बांधना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद कटरीना ने एक चैट शो के दौरान किया था।

करण के शो में किया खुलासा

कटरीना जब भी करण के शो में मेहमान बनकर जाती हैं तो वो वहां किसी की आलोचना नहीं करती, लेकिन फिर भी उनकी कही हुई बात हेडलाइन बन जाती है। अक्षय कुमार को राखी बांधने की बात भी कटरीना ने इसी शो में की थी। साल 2016 में करण के शो में अतिथि बनकर पहुंची कटरीना कैफ ने बताया था कि जब वह अक्षय के साथ तीस मार खान की शूटिंग कर रही थीं तो उस दौरान वो अक्षय को राखी बांधना चाहती। अक्षय कुमार ने राखी बंधवाने से मना किया तो कटरीना सीधा अर्जुन कपूर के पास राखी लेकर पहुंच गईं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Social Media
अक्षय ने कहा थप्पड़ खाना है क्या?

इस मजेदार किस्से के बारे में आगे बातचीत करते हुए कटरीना ने बताया कि कोई उन पर ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा, 'कोई मुझसे राखी नहीं बंधवाना चाहता था और ना ही मेरी इस बात पर कोई ध्यान दे रहा था। मुझे एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जो मेरा दोस्त हो और जिसका मैं अपनी जिंदगी में सम्मान करती हूं।' कटरीना ने कहा मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। मैंने जब अक्षय के पास जाकर उनसे पूछा कि क्या मैं तुम्हें राखी बांध सकती हूं? तो अक्षय ने जवाब देते हुए कहा- कटरीना तुम्हें थप्पड़ खाना है क्या?
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Social Media
अक्षय के बाद अर्जुन को भाई बनाने की कटरीना ने की कोशिश

अक्षय के मना करने के बाद कटरीना ने अर्जुन कपूर को भाई बनाने का फैसला किया था। कटरीना ने बताया, 'अक्षय के मना करने के बाद मैं अपने एक दोस्त के घर गई थी, वही पर मेरी पहली मुलाकात अर्जुन से हुई थी। उस वक्त अर्जुन का वजन काफी था और वो बहुत गोल मटोल हुआ करते थें।' कटरीना ने कहा मैंने अर्जुन से मिलने के बाद उन्हें राखी बांधने का फैसला किया, लेकिन जैसे ही मैं उन्हें राखी बांधने गई तो वो वहां से भाग गए। अगले दिन फिर उन्होंने मुझे जैसे ही देखा वो वहां से चुपके से निकल गए। बता दें कि अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने मिलकर सोशल मीडिया पर कटरीना का हेट क्लब भी  बनाया था।

4 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Social Media
अक्षय के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में

कटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। उन्होंने खिलाड़ी कुमार के साथ 'वेलकम', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग', 'हमको दीवाना कर गए' और 'तीस मार खान' जैसी कई फिल्मों में काम किया। दर्शक इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
सूर्यवंशी में अक्षय के साथ फिर नजर आएंगी कटरीना

एक लंबे समय के बाद फिर से कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी ऑन-स्क्रीन लौट रही है। ये दोनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। ये फिल्म पिछले साल गर्मियों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हो गया और फिल्म की रिलीज निर्माता करण जौहर ने टाल दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें