फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आशा भोसले ने विव रिचर्ड्स को बताया था इस एक्टर की कॉपी, तो नीना गुप्ता ने कह दी थी ये बात

Tue, 29 Jun 2021 08:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता, विव रिचर्ड्स, आशा भोसले - फोटो : WildFilmsIndia/youtube
अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं और उसकी वजह है उनकी आत्मकथा 'सच कहूं तो'। इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने अपनी जिंदगी के सभी उतार-चढ़ावों का जिक्र किया है। साथ ही कई किस्से भी साझा किए हैं। नीना गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। अपनी किताब में नीना गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड और वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीना गुप्ता, मशहूर गायिका आशा भोसले और क्रिकेटर विव रिचर्ड्स नजर आ रहे हैं। जिसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले नीना गुप्ता के ब्वॉयफ्रेंड विव रिचर्ड्स को नाना पाटेकर की तरह दिखने वाला बताती हैं। नीना आशा भोसले की बात से सहमत नहीं होती हैं।

क्या है वीडियो में?
वीडियो में आशा भोसले बॉलीवुड के किसी आयोजन में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ अन्य फिल्मी हस्तियां में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वीडियो में नीना गुप्ता विव रिचर्ड्स के साथ आयोजन में एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह वहां मौजूद सभी लोगों को मिलती हैं और फिर आशा भोसले के बगल में जाकर बैठ जाती हैं। बता दें, इस वीडियो को वाइल्ड फिल्म्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैलन से साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता, विव रिचर्ड्स - फोटो : WildFilmsIndia/youtube
वीडियो में गायिका विव रिचर्ड्स को नाना पाटेकर की तरह दिखने वाला बताती हैं। वीडियो में यह बात नीना गुप्ता विव रिचर्ड्स से कहती हैं, 'हमारे यहां एक अभिनेता हैं, वह कह रही है कि आप उनकी तरह दिख रहे हैं। इस पर नीना कहती हैं, 'नहीं, नहीं, विव बेहतर दिखते है।' वीडियो में जब विव रिचर्ड्स ने पूछा कि आशा किस अभिनेता के बारे में बात कर रही थी, तो नीना ने नाना पाटेकर के नाम बताया।

विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आगे आशा भोसले नीना गुप्ता से पूछती हैं कि क्या विव रिचर्ड्स नाना पाटेकर से मिले हैं ? इस पर नीना गुप्ता कहती हैं कि नहीं वह नहीं मिले हैं। इसके बाद तीनों उठकर स्टेज पर जाते हैं और एक एलबम के कैसेट को प्रस्तुत करते हैं।

4 of 5
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले नीना गुप्ता ने बताया था कि उन्होंने काफी मुश्किलों में मसाबा गुप्ता की परवरिश की थी। इस दौरान अभिनेता सतीश कौशिक ने उनसे कहा था कि अगर बच्चा डार्क हुआ तो वो अपना नाम उसे देंगे।  नीना गुप्ता ने बताया था कि प्रेग्नेंट होने के बाद उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना ने अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मुझे अपने आप पर बहुत गर्व था। मैंने उस वक्त कहा था कि मैं शादी सिर्फ इसलिए नहीं करुंगी क्योंकि मुझे नाम चाहिए, क्योंकि मुझे पैसे मिलेंगे। मुझे उस दौरान एक समलैंगिक पुरुष से भी शादी करने को कहा गया था। मुझे मेरे दोस्त ने प्रस्ताव दिया था कि आपके बच्चे को एक नाम मिलेगा और आप जो चाहते हैं वह कर सकती हैं। उस समय मैंने साफ कह दिया था कि मैं सिर्फ पैसे और नाम के लिए शादी कभी नहीं करूंगी।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें