कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani-rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी खूबसूरती से तो लोगों का दिल जीता ही है साथ ही उनका अभिनय और चुलबुली अदाएं फैंस का दिल चुरा लेती हैं। इसलिए उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने एक विज्ञापन में काम किया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था, लेकिन इसी विज्ञापन को करने से रश्मिका और भी ज्यादा फेमस हो गई हैं। अब जल्दी ही वे बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस एड के लिए पहली पसंद बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी थी। इस विज्ञापन को उनके मना करने के बाद रश्मिका मंदाना ने ये एड किया, जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिला।