फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: शादी की सालगिरह पर विरुष्का ने एक-दूसरे को दी बधाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर जताया प्यार

Sat, 11 Dec 2021 06:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर कपल गोल्स देता रहता है। फैंस भी इनकी बॉन्डिंग और बेहतरीन तालमेल को बेहद पसंद करते हैं। यह कपल ना सिर्फ खुशी के पल साथ बिताता है, बल्कि मुश्किल समय में भी दोनों एक- दूसरे के साथ डटकर खड़े दिखाई देता हैं। विराट और अनुष्का के इसी अंदाज को उनके फैंस काफी सराहते भी हैं। यही वजह है कि फैंस इस जोड़ी को प्यार से विरुष्का नाम से बुलाते हैं।

शादी के 4 साल पूरे होने पर जहां सभी फैंस और कई सेलिब्रिटी इस पावर कपल को बधाई दे रहे हैं। तो वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी खास अंदाज में एक- दूसरे को इस खास दिन की बधाई दी। अनुष्का और विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारे से नोट के साथ एक- दूसरे के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ''देयर इज नो वे आउट, देयर इज नो शॉर्टकट होम, यह तुम्हारा फेवरेट गाना है और तुमने इन्हीं शब्दों के हिसाब से जिंदगी को हमेशा जिया है। यह शब्द हर चीज के बारे में सही हैं,रिश्तों के बारे में भी।इस दुनिया में आपके जैसा इंसान होना बेहद बहादुरी की बात है। मुझे जरूरत के समय प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी तब अपने मन को खुला रखने के लिए शुक्रिया। बराबरी की शादी तभी मुमकिन है जब दोनों सिक्योर हैं। और तुम सबसे सिक्योर आदमी हो जिसे मैं जानती हूं।''
 

 

विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''जैसा मैंने पहले कहा था वह लोग सौभाग्यशाली हैं, जो तुम्हें असल में जानते हैं। तुम्हारी तरक्की के पीछे की आत्मा को पहचानते हैं। प्यार, ईमानदारी, पारदर्शिता और इज्जत हमें हमेशा रास्ता दिखाए, यही मेरी दुआ है। उम्मीद है हम कभी मस्ती करना बंद ना करें। मुझे हमारी यही बात पसंद है।'' अनुष्का के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने लिखा, तुम मेरी दुनिया हो।

 

4 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने भी इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अनुष्का को बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे बेवकूफी भरे चुटकुले और मेरे आलस को संभालने के 4 साल,  मैं जैसा हूं वैसा स्वीकार कर मुझे प्यार करने के 4 साल। सबसे ईमानदार, प्यार करने वाली, बहादुर महिला से शादी करने के 4 साल। जिसने मुझे सही चीज से खड़े होने के लिए प्रेरित किया, भले ही पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो। आपसे शादी के 4 साल। तुम मुझे हर तरह से पूरा करती हो, जो कुछ मेरे पास है, उससे मैं हमेशा तुम्हें प्यार करूंगा और भी बहुत कुछ। यह दिन और भी खास है क्योंकि एक परिवार के रूप में यह हमारी पहली सालगिरह है और इस छोटे से मंचकिन के साथ हमारा जीवन पूरा हो गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
 

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। जिसके बाद इस कपल ने भारत में दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी दिया था, जहां बॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट और अनुष्का इसी साल एक बेटी के माता-पिता भी बने हैं। इस कपल ने 11 जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि, विरुष्का ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा फैंस के साथ साझा नहीं किया है। ऐसे में 11 महीने बाद भी इस स्टार कपल की बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें