फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके सबको चौंकाया, कैप्शन में लिखा-बाय बाय...

Mon, 30 Apr 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपनी खूबसूरत फिट बॉडी के लिए हमेशा चर्चाओं में बनी रहने वाली कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके सबको चौंका दिया है। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कटरीना ने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने 10 साल पुराने जिम को बाय-बाय कर दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
कटरीना के फैंस को अगर यह लग रहा है कि अब वो कभी जिम नहीं करेंगी तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल कटरीना का जिम दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा है। कटरीना और उनकी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम पर एकसाथ एक फोटो शेयर की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
इस फोटो में दोनों जिम में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। कटरीना ने लिखा है- बाय-बाय जिम। 10 साल के बाद हम नए जगह जा रहे हैं। 
 

4 of 5
katrina kaif
बता दें, यासमीन सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। यासमीन के जिम में कटरीना के अलावा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण भी आती हैं। कटरीना उनके इस फिटनेस स्टूडियो में  पिछले 10 साल से जा रही हैं लेकिन यासमीन अब अपना स्टूडियो नई जगह बना रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिलहाल कटरीना फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म से कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी बहन के साथ फनी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें