न्यूयॉर्क
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही दिए साक्षात्कार में कैटरीना ने खुलासा किया कि वे फिल्म 'न्यूयॉर्क' में काम करने के लिए उत्सुक नहीं थीं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि यह एक अच्छी बॉलीवुड फिल्म साबित नहीं होगी। साथ ही इसका एक और कारण भी था। दरअसल, इससे पहले अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'बचना ए हसीनों' में उनकी भूमिका काट दी गई थी, क्योंकि फिल्म लंबी हो रही थी। इसके बाद उन्हें निराशा हुई, क्योंकि यश राज फिल्म्स के बैनर तले काम करने का यह उनका पहला मौका था, लेकिन उन्हें बिना सूचित किए ही फिल्म से उनके सीन्स काट दिए गए। ऐसे में जब उन्हें प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म 'न्यूयॉर्क' मिली तो वे उत्साहित नहीं हुईं।