फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Bells: शादी की खबरों के बीच विक्की कौशल के घर पहुंचीं कटरीना कैफ, मां सुजैन भी साथ आईं नजर

Mon, 06 Dec 2021 12:29 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं बने हुए हैं। दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग शामिल होंगे। कटरीना और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते की तरह शादी को भी काफी प्राइवेट रखने की कोशिश की थी। बेशक दोनों काफी कम एक साथ नजर आते थे लेकिन अब जैसे-जैसे कटरीना और विक्की की शादी के दिन करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे ही उन्होंने अपने रिश्ते को मानना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में, कटरीना कैफ को विक्की कौशल के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी मां सुजैन टरकोटे भी मौजूद दिखीं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की कई तस्वीरें व वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट पहने विक्की कौशल के घर में जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान कटरीना के साथ उनकी मां सुजैन भी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी कटरीना और उनकी मां सुजैन की तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह पैपराजी को ‘हाय’ का इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान कटरीना सिल्वर कलर की साड़ी के साथ कम मेकअप में काफी सुंदर लग रही हैं। माना जा रहा है कि कटरीना कैफ विक्की के घर पर शादी से पहले किसी रस्म के लिए पहुंची थीं। हालांकि, इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है लेकिन दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वीकेंड के मौके पर विक्की कौशल कटरीना कैफ के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात तो नहीं की थी लेकिन उन्होंने पैपराजी की तरफ देखकर ‘थम्सअप’ का इशारा किया था। विक्की कौशल के इस इशारे के बाद कटरीना संग उनके रिश्ते को कंफर्म मान लिया है।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में पूरे रीति रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। दावा किया जाता है कि यहां पर दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, दोनों की टीम भी यहां पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रही है। इसके अलावा, कटरीना और विक्की कौशल की शादी के लिए प्रशासन भी काफी ज्यादा सख्त है। हर तरह सिक्योरिटी को काफी टाइट रखा गया है और फोर्ट के आसपास के इलाके के छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद 10 दिसंबर को एक छोटा फंक्शन करने की प्लानिंग में हैं। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग के आगे जारी करेंगे। हालांकि, शादी के बाद दोनों रणथम्भौर में थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें