बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों 7 से लेकर 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। इस खबर के बाद तो दोनों मीडिया लाइमलाइट में बने हुए हैं। बेशक कटरीना और विक्की ने अपनी शादी की खबरों पर कुछ नहीं कहा है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तैयारियों से जुड़ी हर बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, इन दिनों पैपराजी की नजरें भी कटरीना और विक्की पर टिकी हुई हैं। इन सबके बीच कटरीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस एक्ट्रेस को रोकते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हर कोई कटरीना की टांग खींचने की कोशिश कर रहा है।