बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल अंदाज में साथ फेरे लिए, जिसमें दोनों के बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग की हर रस्म को एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं, अब कटरीना ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई। इस दौरान कटरीना ने हर नई दुल्हन की तरह कुछ मीठा बनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जो हलवे की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना ने हाथ में हलवे की कटोरी पकड़ रखी है। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर पर लिखे इस कैप्शन से साफ जाहिर है कि ये हलवा कटरीना ने ही बनाया है।