फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: शादी के बाद कटरीना कैफ ने बनाई अपनी पहली रसोई, ससुराल वालों को बनाकर खिलाया टेस्टी हलवा

Fri, 17 Dec 2021 03:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल अंदाज में साथ फेरे लिए, जिसमें दोनों के बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग की हर रस्म को एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं, अब कटरीना ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई। इस दौरान कटरीना ने हर नई दुल्हन की तरह कुछ मीठा बनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
 
कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जो हलवे की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना ने हाथ में हलवे की कटोरी पकड़ रखी है। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर पर लिखे इस कैप्शन से साफ जाहिर है कि ये हलवा कटरीना ने ही बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैनें बनाया। चौका चढ़ाना।’ इसके साथ ही कटरीना ने एक एरो भी बनाया है, जो हलवे की कटोरी को तरफ लगा हुआ है, जिसके जरिए वह बताने की कोशिश कर रही हैं कि ये हलवा उन्होंने खुद ही बनाया है। इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि कटरीना अब अपने ससुराल वालों को इंप्रेस करने में लग गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने बदली प्रोफाइल फोटो
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग अपने रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा था लेकिन शादी के बाद वह लगातार अपनी और विक्की की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफाइल फोटो तक बदल दी है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदली। अब एक्ट्रेस ने अपनी और विक्की की शादी की तस्वीर लगा रखी है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
रिसेप्शन की तैयारी में जुटा कपल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे ऐसे में अब दोनों अपने ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड के तमाम अभिनेता, निर्देशक, निर्माताओं आदि को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए कटरीना और विक्की मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं। रिसेप्शन 20 दिसंबर को जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित होगा, जिसमें कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram
जल्द काम पर लौटेंगे कटरीना और विक्की
रिसेप्शन और क्रिसमस के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हो जाएंगे। बता दें विक्की के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं कैटरीना भी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें