बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में 16 जुलाई 1983 को हुआ था। बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाली कटरीना कैफ इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। कटरीना जब फिल्मों में आईं थीं तो उन्हें हिंदी बोलने में बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन आज वो हिंदी फिल्मों की सफल हीरोइन बन चुकी हैं। सिर्फ हिंदी फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से भी कटरीना ने लोगों को अपना दीवाना बनाया है। कटरीना ने पर्दे पर खूब धूम मचाई है, लेकिन असल जिंदगी में भी उन्होंने यहां तक अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है।
जानें कटरीना के बारे में खास बातें
उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते हैं जो उनके फैंस को जानने में काफी दिलचस्पी होगी। कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे है। जब उन्होंने फिल्म बूम से इंडस्ट्री में कदम रखा तो आयशा श्रॉफ ने उनका नाम बदलकर कटरीना काजी कर दिया वहीं फिर से कटरीना का नाम बदला और फिर कटरीना कैफ कर दिया गया। दरअसल कटरीना की मां का नाम टरकोटे है, लेकिन उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है ऐसे में कटरीना ने अपने पिता के सरनेम को अपनी पहचान बनाया।