फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Video: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का वीडियो हुआ वायरल, जानें इसकी सच्चाई

Mon, 06 Dec 2021 06:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बने हुए हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक, हर कोई कटरीना कैफ और विक्की कौशल की बात कर रहा है क्योंकि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना और विक्की 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे और दोनों की शादी से जुड़ी सारी तैयारियां भी हो गई हैं। इतना ही नहीं, कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा परिवार के लोग भी धीरे-धीरे जयपुर पहुंच रहे हैं, जिनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। ये कटरीना की शादी का वीडियो है।

कटरीना की शादी का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ दुल्हन बनी हुई हैं और अमिताभ बच्चन उनके पिता के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें जया बच्चन भी हैं। इस वीडियो को कटरीना कैफ की शादी का बताकर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये देख लो कटरीना की शादी, कब से लगा रखा है शादी... शादी... शादी। अब तक की सबसे सुरक्षित गुप्त शादी से पहले शादी की फुटेज।’ इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि दोनों की शादी पहले ही हो चुकी है। हालांकि, इस कैप्शन से ही साफ है कि ये वीडियो कटरीना की शादी का नहीं है क्योंकि लिखा हुआ है ‘शादी से पहले शादी का वीडियो।’

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की सच्चाई
ये वीडियो एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन का है, जिसके बिग बी और कैटरीना दोनों ब्रांड एंबेसडर हैं। इसमें कटरीना कैफ की शादी के जरिए ज्वैलरी का ऐड दिखाया गया था, जिसे असली बनाकर आज के समय में शेयर किया जा रहा है।

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
700 साल पुराने किले में होगी शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल जिस सिक्स सेंस फोर्ट होटल में सात फेरे लेंगे, वो 700 साल पुराना किला है। बताया जाता है कि कटरीना और विक्की की शादी के इस वेन्यू का एक दिन का किराया 65 हजार रुपये से शुरू होकर 4 लाख 70 हजार रुपये तक है। ये किला देखने में बेहद आलीशान है और सजावट के बाद तो इसमें चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सुरक्षा की कड़े इंतजाम
इस शाही शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम भी किए गए हैं। निजी बाउंसर के अलावा समारोह को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस भी तैनात होगी। पर्सनल बाउंसर्स के रुकने के लिए चौथ का बरवाड़ा में स्थित मीणा धर्मशाला और चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। होटल के अंदर प्रवेश करने के लिए यूं तो तीन द्वार हैं लेकिन होटल का मुख्य द्वार मेहमानों के लिए रखा गया है, जहां से सब एंट्री करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें