फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपनी प्री वेडिंग का वीडियो, मराठी लुक में लग रहीं बला की खूबसूरत

Mon, 06 Dec 2021 06:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
ankita lokhande - फोटो : instagram
इस समय बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई चर्चित जोड़ियां एक दूसरे के साथ हाल ही में या तो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं या फिर बंधने जा रही हैं। इन्हीं में से टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं अंकिता लोखंडे। जिन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अर्चना के नाम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अंकिता अपनी खूबसूरती, फिटनेस के लिए तो जानी ही जाती हैं साथ ही में वे अपने अभिनय और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पवित्र रिश्ता की फेम एक्ट्रेस और टीवी की फेवरेट बहु के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता अब बहुत जल्द विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में फैंस को उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के फंक्शन की खूबसूरत मेमोरीज शेयर की हैं।

वीडियो में अंकिता बेहद सिंपल मराठी लुक में नजर आ रही हैं, उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की बॉर्डर वाली साड़ी के साथ गले में गोल्डन और रेड कलर के मोतियो का नेकलेस कैरी किया है तो वहीं इसके साथ पारंपारिक मराठी नथ पहनी है। अंकिता ने अपने हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं। इस मराठी लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंकिता, होने वाले पति विकी जैन के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में परिवार के लोग मौजूद हैं। देखें वाडियो...




टीवी जगत की ये खूबसूरत अदाकारा जल्दी ही विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। ऐसे में फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर बज बना हुआ है। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी हर खबर के बारे में जानना चाहते हैं। अंकिता भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और  फोटो व वीडियोज के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें