'द कश्मीर फाइल्स' यह मजह एक फिल्म नहीं बल्की कश्मीरी पंडितों के दर्द की दास्तां है। जो जख्म वर्षों पहले कश्मीरी पंडितों को मिले थे, वह आज तक हरे हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म देखने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है। दर्शकों के साथ साथ इस फिल्म को प्रधानमंत्री मोदी समेत राज्य सरकारों द्वारा भी सराहा जा रहा है। फिल्म में कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों को बखूबी अदा किया है और यह फिल्म इस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार खुद भी कश्मीरी पंडितों के परिवार से आते हैं। आइए जानते हैं 'द कश्मीर फाइल्स' में काम करने वाली पूरी स्टार कास्ट के बारे में।