चिन्मय मंडलेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार, चिन्मय जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनका अभिनय इतना दमदार था कि उसे असली समझकर स्थानीय लोगों ने शूटिंग रोक दी थी। फिल्म रिलीज होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान चिन्मय ने बताया था कि लोगों को असल में उनसे नफरत होने लगी थी। उनका कहना था कि फिल्म देखने के बाद अभी जो लोगों ने महसूस किया है, वैसा उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद महसूस किया था। उनका कहना था कि फिल्म में उनका रोल काफी चुनौतीपूर्णं था और उसे निभाना बहुत कठिन था, लेकिन चिन्मय ने अपनी अदाकारी से उस रोल में भी जान डाल दी थी।