फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया बड़ा खुलासा, बताया इस अभिनेत्री को कर चुके हैं डेट

Thu, 26 May 2022 12:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक बॉलीवुड के वो सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। अपने काम के अलावा कार्तिक पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने एक अभिनेत्रियों को डेट किया था। अब अभिनेत्री का नाम पता करने के लिए लोगों में होड़ सी लगी हुई है और वो कयास लगाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक आर्यन के अभिनेत्री को डेट करने की बात कबूल करने के बाद से ही सारा अली खान का नाम सुर्खियों में आना लगा है। दोनों ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2'  में काम किया था। तब दोनों की रिलेशनशिप की खबरें खूब सामने आई थीं। सारा और कार्तिक को कई मौके पर साथ भी देखा गया था। ऐसे में लोगों का मानना है कि कार्तिक ने सारा अली खान को ही डेट किया था। हालांकि दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
जब कार्तिक आर्यन ने पूछा गया कि क्या वह सारा अली खान है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। बता दें कि 2018 में जब सारा अली खान करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर आई थीं, तो उन्होंने कार्तिक को अपना क्रश बताया था। साथ ही कहा था कि वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद ही दोनों को इम्तियाज अली की फिल्म मिली थी।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता की खुशी मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म कमाल कर रही है। वहीं, जल्द ही कार्तिक कृति सेनन के साथ 'शहजादा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की भी रिलेशनशिप को लेकर खबरें आई थीं, जिस पर कृति ने कहा था कि लोगों को खुद से कुछ भी नहीं मान लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें