फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmera Shah: 'प्यार तो होना ही था' में किसिंग सीन देते वक्त असहज हो गई थीं कश्मीरा, फिर अजय ने ऐसे की मदद

Sat, 15 Jul 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस समय अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया है, लेकिन अभी भी फैंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरती हैं। अब हाल में, कश्मीरा ने अपनी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ की शूटिंग के अनुभव को याद कर फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को साझा किया।

विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

 निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ में अभिनेत्री काजोल और अजय की जबर्दस्त ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब कश्मीरा ने सेट से कुछ किस्सों को साझा किया और बताया कि फिल्म में एक किसिंग सीन के दौरान वह बहुत असहज हो गई थीं और उस समय अजय देवगन ने उनका साथ दिया था।

Ali Abbas Zafar Interview: हिंदुस्तान की मिट्टी ही मेरे सिनेमा की खाद, बचपन में दोस्ती धर्म देखकर नहीं की जाती

विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने कहा, ‘उस समय मेरा सीन शूट होना था और वह एक किसिंग सीन था। इस सीन के लिए कई रिटेक भी लेने पड़े थे क्योंकि इस सीन में मुझे बिजय को किस करना था। बिजय के साथ समस्या यह थी कि वह अपने अपने लक्ष्य पर कायम नहीं थे, जिसके कारण उन्हें बार-बार शूटिंग करनी पड़ी थी।’

Project K: इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का टीजर और टाइटल, पोस्टर देख क्रेजी हुए फैंस

 

4 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरा ने आगे बताया कि अजय ने देखा कि मैं इस सीन को करने में सहज महसूस नहीं कर रही हूं तो  वह आगे आए और बिजय से कहा,   'मैं इस लड़की से यह सीन बार-बार नहीं करवा सकता। आप अपने लक्ष्य पर कायम क्यों नहीं रहते?’ मुझसे कई बार ऐसा कराना उनके लिए असहज था और इसलिए उन्होंने मेरे लिए स्टैंड लिया। यह उनकी तरफ से बहुत अच्छा इशारा था।

Kajol: शाहरुख के साथ दोबारा काम करने के सपने देख रहीं काजोल, बोलीं- कोई रोमांटिक गाना करना चाहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : Insatagram- @kashmera1

आपको बता दें कि कश्मीरा ने जिस सीन के बारे में बताया है उस सीन को लिफ्ट में करना था और आनंद इसे ठीक से नहीं कर रहे थे। शॉट ऐसा होना था कि आनंद का एंगल और मूवमेंट बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन वह गलत करते रहे। 25 साल पहले इस सीन को करना बहुत बड़ी बात थी और ठीक से सीन न लेने की वजह से इसे बार-बार शूट करना पड़ रहा था, जिससे अभिनेत्री काफी असहज हो गई थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें