अक्षय कुमार, सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदी सिनेमा में कभी खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी ले ली है। ऐसा ही काम वह अपनी पिछली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की रिलीज के बाद भी कर चुके हैं। उनकी पिछली 10 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो इनमें से छह फिल्में फ्लॉप रही। 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज' के बाद 'बेल बॉटम' बुरी तरह से फ्लॉप रही, थोड़ी बहुत उम्मीद उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखी, लेकिन उसके बाद उनके फ्लॉप फिल्मों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह चलता ही जा रहा है। उनकी पांच फिल्में अभी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। साल की उनकी पहली फिल्म 'सेल्फी' का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल रहा है कि ये अपनी लागत का दो फीसदी कलेक्शन भी पहले दिन नहीं कर पाई। इसके बावजूद अक्षय कुमार का फिल्म निर्माताओं के बीच रुआब कायम है। उन्हें लगातार फिल्में भी मिल रही हैं। और, वह इनकम टैक्स देने वालों की लिस्ट में भी अव्वल नंबर बने हुए हैं। आइए अक्षय की पिछली 10 फिल्मों के जरिये जानने की कोशिश करते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय का तिलिस्म कैसे धीरे धीरे सिमटता जा रहा है...