फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन से जॉन अब्राहम तक: इन सितारों संग फिल्म करने से मना कर चुकी हैं करीना, एक को बताया था 'एक्सप्रेशनलेस'

Wed, 22 Sep 2021 05:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कार्तिक आर्यन, करीना कपूर खान, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड जगत में बहुत सी फिल्में  बनती हैं जहां बहुत से सितारे साथ काम करते हैं और फैंस उन्हें साथ देखना खूब पसंद करते हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे हैं जो एक दूसरे के साथ बड़ी आसानी से काम कर लेते हैं लेकिन कुछ सितारों को दूसरे सितारों के साथ काम करने अच्छा नहीं लगता। यहां तक कि कई बार फिल्म में दूसरे सितारे को देखकर वो उस फिल्म को करने से ही मना कर देते हैं चाहे फिल्म की स्क्रिप्ट कितनी भी अच्छी क्यों ना लगे।

इन सितारों संग काम करने मना कर चुकी हैं करीना

इसमें करीना कपूर का नाम शामिल है। करीना जबरदस्त फिल्में करती हैं लेकिन फिल्म साइन करने से पहले उनकी कुछ डिमांड होती है। करीना की हमेशा से डिमांड रही है कि वो सिर्फ ए लिस्ट एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी। साथ ही करीना ने कई बार कई अलग अलग कारणों से भी किसी सितारे को देखकर उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके साथ काम करने से इनकार कर चुकी हैं करीना कपूर खान।
विज्ञापन

2 of 7
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
जॉन अब्राहम

कॉफी विद करण शो में करीना ने खुलकर कह दिया था कि वो जॉन अब्राहम संग कभी काम नहीं करना चाहती हैं। इसकी वजह ये है कि उन्हें जॉन अब्राहम एक्सप्रेशनलेस लगते हैं। इस पर जॉन की तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी लेकिन यही वजह है कि आज तक जॉन और करीना किसी फिल्म में साथ नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 7
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram
शाहिद कपूर

करीना और शाहिद किसी वक्त बी-टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल माने जाते थे। दोनों को फिल्म में साथ में काफी पसंद भी किया जाता था। हालांकि ब्रेकअप के बाद से दोनों के बीच दूरी आ गई थी। शाहिद और करीना ने ब्रेकअप के बाद फिल्म 'उड़ता पंजाब' में साथ काम किया था लेकिन स्क्रीन साझा नहीं किया था। इसके बाद करीना ने शाहिद के साथ काम करने से ही इनकार कर दिया क्योंकि वो किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहती हैं।

4 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन

करीना की सौतेली बेटी सारा अली खान का नाम किसी वक्त कार्तिक आर्यन से जुड़ा था। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं साथ काम करने को लेकर करीना पहले ही कार्तिक को इनकार कर चुकी हैं। उनका मानना है कि वो और कार्तिक स्क्रीन पर साथ में अच्छे नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर

रणबीर और करीना भाई-बहन हैं और दोनों साथ में चैट शो का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन करीना रणबीर के साथ फिल्म नहीं करना चाहते हैं। काफी समय पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि करीना और रणबीर को एक फैमिली ड्रामा में साथ लाया जाना था लेकिन करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें फिल्म की कहानी मजेदार नहीं लगी थी।
विज्ञापन

6 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना

बताते हैं कि 'उड़ता पंजाब' में पहले आयुष्मान खुराना काम करने वाले थे लेकिन करीना की वजह से वो फिल्म से बाहर हो गए थे। खबरों की मानें तो करीना आयुष्मान की जगह एक ऐसे सितारे के साथ काम करना चाहती थीं जिसका इंडस्ट्री में बड़ा नाम हो। इस वजह से करीना ने आयुष्मान संग काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरान हाशमी - फोटो : Instagram
इमरान हाशमी

बताते हैं कि करीना को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था जिसमें उनके हीरो इमरान हाशमी थी। हालांकि करीना ने ये फिल्म करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इमरान बॉलीवुड के सीरियल किसर माने जाते हैं। ऐसे में इमरान और करीना कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए और शायद ना कभी आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें