फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादः कार्तिक आर्यन ही नहीं इन सितारों से भी हो चुकी है करण जौहर की अनबन

Sun, 18 Apr 2021 07:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, कार्तिक आर्यन, करण जौहर - फोटो : Instagram
करण जौहर इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर हैं जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों करण जौहर और कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर हुए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण जौहर की फिल्म में कार्तिक आर्यन बतौर हीरो नजर आने वाले थे लेकिन तारीखों को लेकर हुए क्लैश और दूसरी वजहों से कार्तिक को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इतना ही नहीं करण जौहर ने कार्तिक को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है। ऐसा नहीं है कि कार्तिक पहले ऐसे सितारे हैं जिनसे करण की अनबन हुई हो इससे पहले भी कुछ सितारों संग करण के झगड़ों के किस्से मशहूर हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत और करण जौहर के बीच कभी सामने से कोई मनमुटाव देखने को नहीं मिला। हालांकि अभिनेता के मौत के बाद से करण का नाम काफी विवादों मे आ गया था। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने कभी सुशांत को पसंद नहीं किया और उनके कारण ही सुशांत नेपोटिजम का शिकार हुए थे। फिल्म 'ड्राइव' के बाद करण और सुशांत के बीच अनबन की खबर आई थी और कहा गया था कि धर्मा प्रोडक्शन द्वारा उन्हें बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
कंगना रणौत

कंगना संग करण जौहर की अनबन से हर कोई वाकिफ है। कंगना जब करण के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी तभी उन्होंने खुले तौर पर उन्हें मूवी माफिया बुला दिया था। इसके अलावा कई मौकों पर कंगना ने करण पर निशाना साधा कि वो उनके साथ इंडस्ट्री में दो तरह का रवैया अपनाते हैं। वहीं करण भी अक्सर कंगना पर तीखी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं।

4 of 5
करण जौहर, आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
आयु्ष्मान खुराना

आयुष्मान का सीधे तौर पर तो करण जौहर से कभी विवाद नहीं हुआ। हालांकि अभिनेता ने करण के सामने ही बताया था कि धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें काम देने से इनकार कर दिया था। आयुष्मान ने बताया कि वो उस वक्त एक आरजे थे और एक इंटरव्यू के बाद करण ने उन्हें ऑफिस का लैंडलाइन नंबर दिया था। वहीं जब आयुष्मान ने फोन किया तो करण जौहर ने फोन नहीं उठाया और बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, करण जौहर - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा

आज भले ही करण अनुष्का को अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्साहित रहते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने अनुष्का को रिजेक्ट कर दिया था। करण ने बताया था कि अनुष्का के शुरुआती दिनों में उनके लुक्स के कारण उन्हें रिजेक्ट किया गया था। करण ने अनुष्का का एक वीडियो देखकर उन्होंने अपनी ऑडिशन टीम से कहा था कि हम इस लड़की को नहीं ले सकते। हालांकि बाद  में जब अनुष्का हिट हो गईं तो करण से उनकी दोस्ती हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें