फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रैंप वॉक पर OOPS मॉमेंट का शिकार हुईं ये अभिनेत्रियां, एक तो स्टेज पर ही गिर पड़ीं

Sun, 18 Apr 2021 07:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो Oops Moment का शिकार हुईं
मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लन ने फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे पर निभाए अपने किरादारों से दर्शकों का दिल बखूबी जीता है। 1977 में मात्र 16 साल की उम्र में पूनम मिस इंडिया बनीं। रैंप वॉक से उनका पुराना नाता रहा है हालांकि एक बार ऐसा हुआ जब पूनम खुद को संभाल नहीं सकीं और रैंप वॉक के दौरान गिर पड़ीं। बता दें कि इस तरह के हादसे का शिकार सिर्फ पूनम ही नहीं बल्कि और भी कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। चलिए बात करते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों की ...
विज्ञापन

2 of 7
पूनम ढिल्लन - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं पूनम ढिल्लन के बारे में। एक फैशन इवेंट में पूनम डिजाइनर विक्रम फडणवीस के लिए रैंप वॉक कर रही थीं और उसी दौरान यह हादसा हुआ। लेकिन रैंप पर गिरने के बाद पूनम ने खुद को बखूबी संभाला था।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टाइल डीवा कंगना रणौत को रैंप पर परफेक्ट वॉक करते हुए उनकी फिल्म फैशन में देख चुके हैं। असल जिंदगी में जब कंगना रैंप पर उतरीं तो वो लड़खड़ाती दिखीं। कंगना विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक में शो स्टॉपर बनकर पहुंचीं थीं। उन्होंने डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के साथ ग्रैंड एंट्री की थी।

4 of 7
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
लैक्मे फैशन वीक में यामी गौतम के साथ भी इस तरह का हादसा हुआ था। दरअसल, वो लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं। यामी ने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहन रखे थे जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि यामी गौतम ने खुद को संभाल लिया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करने लगीं। 
विज्ञापन

5 of 7
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया प्राइड फैशन वीक 2010 के दौरान सोनाक्षी सिन्हा रैंप पर लगभग गिर ही चुकी हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था। गिरने के बाद सोनाक्षी उठीं तो उन्होंने खुद को चीयर किया और उठकर वापस वॉक करने लगीं।
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन जब भी रैंप पर आती हैं छा जाती हैं लेकिन उनके साथ भी यह हादसा हो चुका है। ब्लू कलर के गाउन में सुष्मिता सेन कमाल लग रही थीं। तभी उनकी ड्रेस उनके हील्स के नीचे आ गई और उनके कदम लड़खड़ा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोना महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर सोना महापात्रा लैक्मे फैशन वीक में खुद को संभाल नहीं पाईं और रैंप पर ही गिर गईं। इस दौरान सोना ने नीले कलर का गाउन पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें