कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' साल की बड़ी हिट साबित हुई है । इस फिल्म में दर्शकों को कार्तिक की अदाकारी बहुत पसंद आई । इंडस्ट्री में कार्तिक एक नए स्टार बनकर उभरे हैं । कार्तिक की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Kartik Aaryan
अब कार्तिक के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । कार्तिक को बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और दिनेश विजन की फिल्में ऑफर हुई हैं। ‘पिछले कुछ दिनों में कार्तिक को दिनेश विजन और संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर कई बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
Kartik Aaryan
उन्होंने दोनों फिल्मकारों के साथ कुछ मीटिंग्स की हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें दोनों के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म ऑफर हुई हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। कार्तिक आर्यन बड़े-बड़े स्टार के लिए खतरा बन गए हैं ।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : SELF
कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। वो अचानक बॉलीवुड के ए-लिस्ट सुपरस्टार्स में शामिल हो गए हैं। 'सोनी की ट्वीटी...' से पहले कार्तिक ने साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में काम किया था । इसके बाद साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट रहा था ।
कार्तिक ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, ‘यह मेरी पहली 100 करोड़ी फिल्म है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब से मैं ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने का ख्वाब देखता था। जो कि अब जाकर पूरा हुआ है।'