प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जेक' का पहला और शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जेक नाम के मासूम बच्चे और उसके माता-पिता की इस कहानी की झलक देख आप भावुक हो जाएंगे। संभव है कि आपकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक जाए। मगर ट्रेलर के खत्म होने पर आपको गुस्सा भी आ सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
A Kid Like Jake
दरअसल, 2 मिनट 36 सेकेंड्स लंबे इस ट्रेलर में प्रियंका चोपडा़ मुश्किल से सिर्फ 2-3 सेकेंड्स के लिए नजर आएंगी। इसमें उनका एक पूरा डायलॉग भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम शामिल जरूर किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
A Kid Like Jake
फिल्म 'ए किड लाइक जेक' चार साल के बच्चे की कहानी है जिसे लड़कियों जैसे कपड़े पहनना, गुड़ियों से खेलना और परियों की कहानी सुनना पसंद है। बच्चे की ऐसी हरकत देख उसके माता-पिता बेहद परेशान हो जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जेक के माता-पिता की दोस्त का किरदार निभाया है।
4 of 5
Priyanka Chopra
ब्रिटिश अमेरिकी एक्टर आसिफ मांडवी फिल्म में प्रियंका के पति के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में 'होमलैंड' फेम एक्ट्रेस क्लेयर डेंस और 'द बिग बैंग थ्योरी' जिम पार्सन्स ने बच्चे के माता-पिता के किरदार में दिखेंगे। ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस ऑक्टाविया स्पेंसर ने जेक की टीचर का किरदार निभाया है।
फिल्म 'ए किड लाइक जेक' के अलावा प्रियंका चोपड़ा रेबेल विल्सन और लियाम हेम्सवर्थ की फिल्म 'इसिंट इट रोमांटिक' में सपोर्टिंग रोल में दिखेंगी। देखिए प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म का ट्रेलर