फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक ने इस तरह की थी फैन की मदद, याद दिलाने पर अब बोले- 'रॉयल्टी चाहिए'

Sun, 31 May 2020 10:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर कई मजेदार वीडियोज फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक अपने प्रशंसकों के सवाल का जवाब भी देते रहते हैं। अब कार्तिक ने एक आर्टिस्ट के कमेंट के बाद मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक ग्राफिक्स आर्टिस्ट ने कार्तिक आर्यन का आर्ट शेयर किया था जिसे कार्तिक ने अपना डिस्प्ले पिक्चर भी बनाया हुआ है। ग्राफिक्स आर्टिस्ट का कहना था कि 'कार्तिक ने मेरे काम को करीब दो महीने पहले री-पोस्ट किया था। उसके बाद से मेरी जिंदगी कुछ ही सेकेंड्स में बदल गई।'
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
ग्राफिक्स आर्टिस्ट के इस बात पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार जवाब दिया। कार्तिक ने लिखा कि, 'रॉयल्टी चाहिए मुझे और लॉयल्टी भी।' रॉयल्टी के साथ उन्होंने मनीबैग वाला इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो मुंबई की बीच सड़क पर अपने कपड़े बदल रहे हैं। कार्तिक आर्यन को उमंग कार्यक्रम के लिए जाना था। इस दौरान उन्होंने चेक शर्ट पहनी हुई थी। ऐसे में अभिनेता ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट से ब्लैक टीशर्ट मांगी और उसे ही पहनकर गाड़ी से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कार्तिक आर्यन एक फोटोशूट भी कराते हैं। उसके बाद उन्हें उमंग शो में जाना होता है। फोटोशूट खत्म करके कार्तिक सीधे कार से निकल जाते हैं लेकिन तभी उन्हें लगता है कि वहां जिस तरह के कपड़े पहनकर जाना चाहिए उस तरह के कपड़े उन्होंने नहीं पहन रखे हैं। बस फिर क्या था इसके लिए कार्तिक आर्यन ने अपने हेयरस्टाइलिस्ट की टीशर्ट उधार ली और उसी टीशर्ट के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी।

क्या 'बिग बॉस 13' की इस कंटेस्टेंट ने कर ली सगाई, तस्वीर देख होने लगी चर्चा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें