फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा-कार्तिक की डेट में इसलिए हो रही थी देरी, अब होगा सैफ की बेटी का सपना पूरा

Sat, 19 Jan 2019 06:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
जब से सारा अली खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में अपने क्रश का खुलासा किया तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह शो में पिता और अभिनेता सैफ अली खान संग पहुंची थीं। उन्होंने शो में अभिनेता कार्तिक आर्यन संग डेट करने की बात कही थी। ऐसे में अब कार्तिक ने सारा संग डेट पर जाने के लिए हामी भर दी है। गौरतलब है कि सारा की मां अमृता ने कार्तिक को कोई मैसेज करने मना किया हुआ था....इसलिए दोनों के बीच कुछ भी तय नहीं हो पा रहा था..
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान
दरअसल, मामला यह था कि अमृता सिंह ने बेटी सारा को मना किया हुआ था कि वह कार्तिक को कोई कॉल और मैसेज नहीं करेंगी। हालांकि अमृता ने सारा से यह भी कहा था कि वह कार्तिक के मैसेज और कॉल का इंतजार करें, लेकिन जब यह बात कार्तिक को पता चली तो उन्होंने एक इवेंट में मीडिया से रूबरू होते कहा.. 
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan - फोटो : amar ujala
'मैंने सुना था कि सारा की मां अमृता ने उन्हें मुझे मैसेज करने से मना किया हुआ था, लेकिन इस सबके बारे में मैं आपको बता दूं कि मैं सारा संग एक कॉफी डेट के तैयार हूं और मैं चाहता हूं कि सारा ही कब और कहां चलना है बता देें।'  ऐसे में सारा अली खान के लिए ये बहुत बड़ी गुडन्यूज है। क्योंकि सारा का सपना था कि वह कार्तिक संग डेट पर जाए जो अब पूरा होता नजर आ रहा है।

4 of 5
सारा अली खान
देखा जाए तो अब इस कपल को अपना समय नहीं गंवाना चाहिए। जितना जल्दी हो सके दोनों को कॉफी डेट कर ही लेनी चाहिए। कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म पति-पत्नी और वो के रीमेक के लिए प्रेंस कांफ्रेस में बताया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और भूमि पेडनेकर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी लीड रोल में होंगी। आपको  बता दें कि कार्तिक और अनन्या को एक डिनर डेट पर भी देखा गया था। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba - फोटो : instagram
गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने कार्तिक और सारा का आपस में परिचय करवाया था। बता दें कि बीते वर्ष सारा और रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली  है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें