फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक की ब्रांड वैल्यू को लगा करारा झटका, ‘लव आजकल’ से भी कम रहा ‘शहजादा’ का कलेक्शन

Mon, 20 Feb 2023 12:10 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर बीते साल रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जो कुछ कमाया था, वह बीते शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ में उन्होंने गंवा दिया है। और, इस फिल्म के फ्लॉप होने के साथ ही कार्तिक आर्यन अपने करियर में फिर उसी जगह पर पहुंच गए हैं जहां वह ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज से पहले थे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को हालांकि इसमें अभिनय करने वाली अभिनेत्री तब्बू के मंजुलिका के किरदार की वजह से खासी सफलता मिली थी लेकिन चूंकि कार्तिक ने उस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय खुद लेने की कोशिश की थी लिहाजा अब ‘शहजादा’ के फ्लॉप होने की इकलौती वजह भी उनको ही माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन से ही खराब रही हालत  
करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘शहजादा’ के लिए अपनी फीस कुर्बान करके कार्तिक आर्यन इस फिल्म के निर्माताओं की टीम में शामिल हुए थे। लेकिन रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के कुल लागत के 10 फीसदी के बराबर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन न कर पाने पर खतरे की घंटी बज गई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन छह करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये के करीब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म के पहले वीकएंड की कमाई 20 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंचती दिख रही है।
Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रांड टीम से हारा ‘शहजादा’ 
फिल्म ‘शहजादा’ के बेतरतीब प्रचार ने भी फिल्म को काफी नुकसान पहुंचाया है। कार्तिक आर्यन का बहुप्रचारित ताज महल दौरा भी कम से कम तीन बार तय हुआ, रद्द हुआ और चौथी बार जाकर तय हो पाया। इसके पीछे वजह फिल्म बनाने वाली कंपनी टी सीरीज और कार्तिक आर्यन के बीच एक गाने की रिलीज को लेकर सामंजस्य न बन पाना बताई गई। एक फैमिली एंटरटेनर का प्रचार शुरू में एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी की तरह करने का भी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म की मार्केटिंग टीम आखिर तय ये तय नहीं कर पाई कि फिल्म कार्तिक आर्यन की पहली एक्शन फिल्म है, एक और रोमांटिक कॉमेडी है या फिर फैमिली एंटरटेनर है।

4 of 5
लव आजकल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘लव आज कल’ से भी हार गया ‘शहजादा’ 
इस सबके चलते फिल्म ‘शहजादा’ का पहले सप्ताहांत का कलेक्शन इतना खराब रहा है कि ये कार्तिक की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘लव आज कल’ से भी नीचे चला गया है। 14 फरवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म ‘लव आजकल’ की ओपनिंग 12 करोड़ रुपये की लगी थी। फिल्म ने पहले सप्ताहांत 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिर ये फिल्म सिर्फ 32.60 करोड़ रुपये पहले हफ्ते में कमाकर फ्लॉप हो गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दुखद: मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 2 टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक की टॉप 5 फिल्में 
पहले सप्ताहांत की कमाई के अनुसार कार्तिक आर्यन की टॉप फाइव फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म      पहले सप्ताहांत की कमाई*
भूल भुलैया 2 (2022)   55.96
पति पत्नी और वो (2019) 35.94
लुका छुपी (2019) 32.13
सोनू के टीटू की स्वीटी (2018)  26.57
लव आज कल (2015)    26.00
*करोड़ रुपये में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें