Annu Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक तंगी के चलते छोड़नी पड़ी पढ़ाई
अन्नू कपूर ने खुद बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उस दौरान उनकी मां महज 40 रुपये की सैलरी पर एक स्कूल में टीचर थीं। पिता के कहने पर अन्नू ने घर की थिएटर कंपनी ज्वाइन कर ली, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया था। उन्होंने एक नाटक में 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया, जबकि उनकी उम्र महज 22 से 23 साल थी। इस नाटक का निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था। नाटक में अन्नू के अभिनय से श्याम बेनेगल काफी इंप्रेस हो गए, जिसके बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया।