कार्तिक आर्यन, श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता मुराद खेतानी 'तेजाब' फिल्म के राइट्स खरीद चुके हैं और उन्होंने प्री प्रोडक्शन पर काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, अब वह फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल करने में जुटे हैं। अगर सब कुछ सही रहता है, तो बड़े पर्दे पर पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।