सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना ने धड़काया फैंस का दिल
वायरल होते इस वीडियो में सपना का देसी अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, हाल ही सपना चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इवेंट के दौरान डांस करते हुए अपना एक नया वीडियो साझा किया है। वीडियो में सपना अपने हिट गाने ‘बैरन’पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी ने अपनी आवाज से सजाया था। सपना का डांस देख फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं, इसके साथ ही वह सपना की अदाओं को कैमरे में कैद भी करते नजर आ रहे हैं। हरे रंग का पटियाला सूट और परांदा पहने सपना गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।