साउथ इंडस्ट्री की मिनी बजट फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है और इन दिनों इन दोनों भाषाओं में सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है, जो मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है। वहीं, 'कार्तिकेय 2' की शानदार कमाई रविवार को भी जारी रही।