फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करणी सेना का 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान और कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 17 Mar 2022 08:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अकल्पनीय प्रदर्शन किया है! फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी रिलीज़ ने इसे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। लोगों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए उमड़ पड़ी है। छठवें दिन, फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज़ हुई 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।
 

The Kashmir Files Collection Day 6: 'द कश्मीर फाइल्स' ने छठे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, आज 100 करोड़ के क्लब में कर सकती है प्रवेश

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अपहरण 2 - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर और उनकी माताश्री शोभा कपूर के नाम एक और वेब सीरीज ‘अपहरण 2’ रचने का श्रेय जुड़ा है। सास बहू की कहानियों से लेकर गंदी बात तक आ पहुंची हिंदुस्तानी टेलीविजन की कंटेंट क्वीन एकता कपूर सब कुछ करना चाहती हैं। सब कुछ बनाना चाहती हैं। तो जब तक देश में कौड़ियों के भाव मिलने वाला इंटरनेट है, सब कुछ बिकता भी रहेगा और सब कुछ बनता भी रहेगा। एकता कपूर का नया दर्शक लुगदी साहित्य पढ़ने वाला दर्शक है जो मनोहर कहानियां और सत्य कथाएं अब परदे पर देखने का आदी हो चुका है। गालियां अनुराग कश्यप सिनेमा में सामान्य बना ही चुके हैं और इस सबका कॉकटेल बिल्कुल मनमोहन देसाई टाइप ड्रामा में दर्शकों के लिए पेश है वेब सीरीज ‘अपहरण 2’ में। दबाव एक चर्चित वेब सीरीज का सीक्वेल बनाने का है तो मामला शुरू से थोड़ा लार्जर दैन लाइफ रखने की कोशिश है। बस स्मार्ट टीवी पर इसे देखिएगा संभलकर क्योंकि मामला 18 प्लस वाला है।
 

Apharan 2 Review: एकता कपूर की सिर्फ वयस्कों के लिए एक और सीरीज, पांच घंटे फालतू हों तो ही देखें ‘अपहरण 2’

विज्ञापन

3 of 10
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। जहां रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह था, वो रिलीज के बाद मानों कम सा हो गया। वहीं, 'राधे श्याम' के साथ रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। 'राधे श्याम' को क्रिटक्स से भी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन अब तक यह वर्ल्ड वाइड लगभग 175 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हो गई है। इसके बाद भी फिल्म को फ्लॉप ही माना जा रहा है। 

Radhe Shyam Collection: फिल्म की लागत जितना भी नहीं कमा पाई ‘राधे श्याम’, फ्लॉप साबित हो रहे 'बाहुबली'

4 of 10
कैरोलिना बिलावस्का - फोटो : सोशल मीडिया
पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। प्यूर्टो रिको के सेंट जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेरिका की श्री सैनी पहली रनरअप रहीं। वहीं अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहीं। यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Miss World 2021: कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, इस सवाल का जवाब देकर खिताब किया अपने नाम

विज्ञापन

5 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को इस समय चारों तरफ से सराहना मिल रही है। देशभर के दर्शकों से लेकर सेलेब्स भी इस फिल्म और विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स को प्रशंसकों के साथ आलोचकों से भी अच्छी समीक्षा मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है और ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। बॉलीवुड सेलेब्स तक दर्शकों से इसे देखने की गुजारिश कर रहे हैं। इन तारीफों के क्रम में अभिनेता आर माधवन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर पोस्ट की है और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।
 

The Kashmir Files: आर माधवन ने शेयर किया 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कहा-'यह अविश्वसनीय है'

विज्ञापन

6 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : social media
यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। केरल हाईकोर्ट ने 2017 के मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार किया है। कोर्ट ने याचिका पर अंतिम सुनावाई की तिथि भी 28 मार्च तय कर दी है।

Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप की बढ़ीं मुश्किलें, केरल हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाने की याचिका से किया इनकार

 

विज्ञापन

7 of 10
करणी सेना ने द कश्मीर फाइल्स पर दिया बयान - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस वक्त चर्चाओं का विषय बनी हुई है। पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने वाली फिल्म ने पूरे देश में धमाल मचा दिया है। हर कोई फिल्म देखने के बाद अपने विचार और भावनाओं को प्रकट कर रहा है। ऐसे में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता और निर्देशक से छोटा आग्रह कर डाला है। 

The Kashmir Files: करणी सेना ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया बड़ा बयान, कहा- "केवल विस्थापित लोगों की पीड़ा को भुनाने के लिए...."

 

8 of 10
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका ट्रेलर देखना चाहते थे। टाइगर श्रॉफ 2014 में आई हीरोपंती के बाद एक बार फिर फिल्म में हीरोपंती दिखाने को तैयार हैं। ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दकी का किरदार एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। वहीं, टाइगर कई एक्शन सीन करते दिखे, तो तारा के साथ उनका रोमांस भी दिखने को मिला।

Heropanti 2 Trailer Out: टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर रिलीज, देखने को मिलेगा नवाजुद्दीन का अलग अंदाज

 

9 of 10
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रंगों का उत्सव होली दो साल बाद पूरे देश में इस बार अपने नाम के हिसाब से रंगीन हो रहा है। देश के अलग अलग राज्यों में इसे मनाने के तरीके भी निराले हैं। कहीं होली लट्ठमार होती है तो कहीं पानी से भरी टंकियों का आकर्षण रहता है। बनारस में मसाने की होली दिखने दुनिया भर से लोग आते हैं तो कानपुर में लगा रंग तो गंगा मेले में ही जाकर उतरता है। बंगाल की होली निराली है तो मध्य प्रदेश में ये हर दिल की धड़कन बन जाती है। बिहार, पंजाब और गुजरात की होलियों के किस्से भी कम नहीं हैं। तो इस बार हमने कोशिश की इन अलग अलग राज्यों के कलाकारों से ये जानने की कि आखिर उनकी अपने घरों की होली की यादें क्या हैं?

Holi 2022: यहां साड़ियों में बांधकर होली पर देवरों की होती है पिटाई, कलाकारों ने बताए अलग अलग राज्यों की होली के किस्से

 

विज्ञापन

10 of 10
अक्षय कुमार की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत 1991 की फिल्म सौगंध से की थी। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक का समय पूरा हो गया है। इस बीच उनकी कई फिल्में सुपरहिट रहीं तो कई बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। आज हम  आपको अक्षय की 10 बेहतरीन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिसे होली की छुट्टियों में आप ओटीटी पर बिंजवॉच कर सकते हैं।

Akshay Kumar Hit Films on OTT : होली की छुट्टियों पर बिंजवॉच करें अक्षय की ये सुपरहिट फिल्में, जानिए कौन सी फिल्म किस ओटीटी पर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें