फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' रिव्यू देखने के बावजूद करणी सेना के तेवर तीखे, बताया आपत्तिजनक है यह सीन

Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देशभर में रिलीज जरूर हो रही है लेकिन करणी सेना ये बात मानने को तैयार नहीं है कि फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस सीन नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
lokendra singh kalvi - फोटो : Amar Ujala
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणी सेना के चीफ लोकेंद्र कलवी ने कहा है कि क्या आपने सीन नहीं देखा। फिल्म के एक दृश्य में खिलजी हमाम में लेटा नजर आता है। कल्पना में जो स्त्री उसके पास से हटती है वो दीपिका पादुकोण की डुप्ली‍केट है।
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
कलवी ने कहा फिल्म का विरोध जायज है इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। अगर किसी से माफी मांगनी होगी तो रानी पद्मिनी से मागूंगा। फिल्म को लेकर मैं वहीं खड़ा हूं। देश में फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए।

4 of 5
padmaavat
कलवी ने कहा जैसे गांधी जी ने अंग्रेजों को हटा दिया था, हम भी पद्मावत हटा रहे हैं। जो कुछ हो रहा है उसके लिए माफी मांगता हूं पर मेरी मां पद्मावती से।  25 जनवरी बेशक आ जाए लेकिन उस दिन पद्मावत नहीं आएगी। पूरे मामले में अगर कोई दोषी है तो वो संजय लीला भंसाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर करने के लिए भंसाली ने दिल्ली और मुंबई में 'पद्मावत' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गई है। जिसके बाद इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इरफान हबीब ने कहा, भंसाली ने जो काम किया है उसके लिए राजपूत समाज को उन्हें बधाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें