फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी शो में रानी मुखर्जी के सामने सौरभ गांगुली ने फेंकी ऐसी 'गुगली', दर्शक हुए बोल्ड

Fri, 26 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की 'हिचकी गर्ल' रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिचकी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रानी मुखर्जी पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के टीवी शो में पहुंची।
 
विज्ञापन

2 of 4
मेजदार बात यह है कि रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन एक खास तरह के कैंपेन के साथ कर रही हैं। रानी के इस कैंपेन का नाम 'आपकी हिचकी क्या है' है। इस कैंपने के द्वारा  रानी लोगों से उनकी जिंदगी से जुड़ी कमजोरी के बारे में बात कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
'आपकी हिचकी क्या है' कैंपने के तहत रानी सौरभ गांगुली के बंगली टीवी शो पर पहुंची। जहां उन्होंने सौरभ से उनकी जिंदगी से जुड़ी हिचकी (  कमजोरी ) के बारे पूछा। सौरभ ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी शेयर करते हुए बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी हिचकी उनकी बैटिंग की पहली बॉल होती थी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बाते दें कि 'हिचकी' फिल्म में रानी का नाम नैना माथुर है जिसमें वह एक टीचर का रोल निभा रही है। खास बात यह है कि टीचर को एक अलग तरह की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसे बार-बार हिचकी आती है। ये फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें