द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
करणी सेना ने आज ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" से हाेने वाली कमाई का 50 फीसदी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के कल्याण में लगाएं जाएं। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू कहते हैं, "अधिकांश राज्यों ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया है, ताकि आम आदमी इसे देख सके। निर्माता और निर्देशक को आगे आना चाहिए और फिल्म की कमाई का 50 फीसदी विस्थापित कश्मीरियों के कल्याण में लगाना चाहिए।