करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से संबंध रखती हैं जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। फिल्मों में लंबे सफर के बाद हाल में ही लोलो यानी करिश्मा ने डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया। पृथ्वीराज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर सभी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई लेकिन करिश्मा के लिए फिल्मों में कदम रखना आसान नहीं था। कपूर खानदान का रिवाज था कि इस घर की लड़कियां फिल्मों में नहीं आएंगी।
करिश्मा ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले वह अपना बॉलीवुड डेब्यू बॉबी देओल के साथ करने वाली थीं लेकिन फिल्म बॉबी की रिलीज में समय लगना था। इसके बाद करिश्मा ने प्रेम कैदी से ही डेब्यू करना सही समझा।इस फिल्म में उनके हीरो हरीश कुमार थे। आइए जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं करिश्मा कपूर की अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।