करीना और करिश्मा कपूर
- फोटो : file photo
करीना कपूर तो सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन करिश्मा सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में जब करिश्मा, करीना के रेडियो शो 'व्हाट वूमेेन वॉन्ट' पर पहुंचीं तो फैंस उनसे काफी कुछ जानना चाहते थे। इसी शो में करिश्मा ने खुलासा किया कि वे अपनी बहन करीना की वजह से सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। करिश्मा ने शो में बताया, 'सच कहूं तो यह तुम्हें लेकर था और काफी फनी था। यूजर्स ने लिखा था- आप अपनी बहन को कहो इतना पाउट न किया करे।'