करिश्मा कपूर, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा को फिल्मों में सबसे जबरदस्त सफलता मिली थी धर्मेश दर्शन की फिल्म राजा हिंदुस्तानी(1996) से। इस फिल्म में आमिर खान उनके हीरो थे। इस फिल्म में ना सिर्फ करिश्मा के अभिनय की तारीफ हुई बल्कि अपनी खूबसूरती से भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म ने ही करिश्मा को रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म में उन्होंने आमिर खान के साथ बेहद लंबा किसिंग सीन दिया था जो काफी चर्चा में आया था।राजा हिंदुस्तानी के अलावा करिश्मा ने कई सफल फिल्मों में काम किया था। गोविंदा के साथ उन्होंने 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी इतनी सुपरहिट थी कि उन्हें चीची-लोलो( गोविंदा-करिश्मा के घर का नाम) बुलाया जाता था। इन फिल्मों के अलावा करिश्मा ने 'जुबैदा', 'शक्ति', 'फिजा' जैसी फिल्में की और बता दिया कि वो गंभीर किरदार भी बेहद सहजता से निभा सकती हैं।