बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाया गया। जहां एक तरफ तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जेह की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, घर पर करीना और सैफ ने बेटे के लिए जन्मदिन की पार्टी की। अब सोशल मीडिया पर सैफ की बहन सबा और सोहा ने जेह के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।