फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Kiara: न मंगलसूत्र...न ही सिंदूर..एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं कियारा, जमकर हुईं ट्रोल

Wed, 22 Feb 2023 09:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : instagram
इस समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते दिन अपनी शादी के बाद पहली बार साथ स्पॉट हुए। शादी के दो हफ्ते बाद पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ और कियारा दो हंसों के जोड़े से कम नहीं लग रहे थे। बीते दिन संगीत की तस्वीरें वायरल होने के साथ-साथ सिद्धार्थ और कियारा की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।  जहां फैंस दोनों की संगीत की तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कियारा के एयरपोर्ट लुक को देख नेटिजन्स भड़क गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का बीते दिन एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। हाथों में हाथ थामे सिद्धार्थ और कियारा बिल्कुल बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह लग रहे थे। जहां दोनों की बॉन्डिंग लोगों को पसंद आ रही है, वहीं कियारा का लुक नेटिजन्स को रास नहीं आ रहा है। नई नवेली दुल्हन का यह सिंपल सा लुक उन्हें नेटिजन्स के निशाने पर ले आया है और अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।   
Alia Bhatt: आलिया के पक्ष में आया पूरा बॉलीवुड, करण से लेकर अनुष्का तक ने बुलंद की आवाज, कहा- शर्मनाक है ये
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
सामने आई वीडियो में सिद्धार्थ जहां व्हाइट पैंट और हल्के पर्पल कलर की टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं कियारा आडवाणी ऑल व्हाइट लुक में नजर आ रही हैं। गॉगल्स लगाकर पूरे स्वैग के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते इस कपल को देख बहुत से लोग खुश हुए, वहीं कुछ लोगों ने सवाल कियारा के इस लुक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की बाते हो रही हैं कि क्या शादी के बाद इस तरह बिल्कुल सिंपल रहना ठीक है? सोशल मीडिया यूजर्स तो कियारा से यहां तक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी हुई भी है? 

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta
न गले में मंगलसूत्र, न माथे पर सिंदूर और व्हाइट कपड़े...कियारा ऐसा रूप लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। नेटिजन्स अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए अजीबोगरीब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन्हें सिर्फ और सिर्फ फैशन सूझता है हर वक्त, न मंगलसूत्र न ही सिंदूर।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये अभी भी कुंवारे लगते हैं ऐसा क्यों' इसके साथ ही बहुत से लोग और भी उल्टे-सीधे कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram
गौरतलब है, बीती रात कियारा आडवाणी ने अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। साथ ही जमकर थिरकते भी दिख रहे हैं। गोल्डन कलर के लहंगे में कियारा किसी परी सी लग रही हैं, वहीं सिद्धार्थ ब्लैक और गोल्डन कलर के आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। आपको बता दें, सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे।  
Box Office Report: त्रिकोणीय मुकाबले में चमकी हॉलीवुड फिल्म, 'पठान' और 'शहजादा' का हाल जान नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें