फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 7 साल बाद करीना का खुलासा, सैफ की इस आदत से हो जाती हैं परेशान

Sun, 22 Sep 2019 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif-kareena - फोटो : instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। बीते दिन करीना के जन्मदिन पर सैफ समेत पूरा परिवार पटौदी पैलेस में रहा और जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। इस कपल को शादी के 7 साल हो चुके हैं लेकिन करीना को सैफ की एक आदत से बहुत चिढ़ हो जाती है। एक शो में पहुंचीं करीना ने सैफ के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ, करीना - फोटो : social media
टॉक शो 'द लव लाफ लाइव शो' में जब पूछा गया कि वो और सैफ शाम का वक्त कैसे बिताते हैं तो करीना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम दोनों ही बहुत सामाजिक हैं लेकिन हमें फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं। वो आम तौर पर स्क्रीनिंग शोज में जाना पसंद नहीं करते क्योंकि उसका कहना है कि झूठ नहीं बोल सकते, इसलिए सैफ ऐसी जगहों पर नहीं जाते हैं। हम दोनों भले ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं लेकिन यहां के बहुत कम लोग हैं जो हमारे दोस्त हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने आगे कहा कि 'सैफ को पढ़ने का बहुत शौक है तो हर शाम को वो ज्यादातर किताबें पढ़ते रहते हैं। हम डिनर आमतौर पर 7.30 से 8 बजे के बीच कर लेते हैं। सैफ से कोई भी बात करो तो उसका पहला रिएक्शन होता है 'नहीं'। तब मैं कहती हूं कि सैफ तुम चाहते क्या हो? क्या हमें हर कदम ट्राई करके उठाना चाहिए। उसका रिएक्शन होता है 'नहीं'।'

4 of 5
saif ali khan and kareena khan - फोटो : instagram
करीना ने सैफ की आदत पर आगे कहा कि 'और फिर अचानक तीन घंटे बाद वो मुझे मैसेज करता है 'हां'। तब मैं कहती हूं कि अच्छा जब मैं इसी बात को कह रही थी तो हमेशा नहीं क्यों कहते हो। मुझे लगता है कि वो बस 'नहीं' यूं ही कहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif And kareena with Taimur
सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी की। 2016 में करीना ने तैमूर को जन्म दिया था।

जब सैफ और अमृता की शादी में पहुंची थीं 12 साल की करीना, जानिए फिर क्या हुआ था?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें