करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि क्या दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें जाने जां में मां की भूमिका निभाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, “ मैं पहले भी रा वन में मां का किरदार निभा चुकी हूं। मैं वास्तव में अपने निजी जीवन को अपने काम से नहीं जोड़ती हूं, यह बहुत अलग है। हां, हो सकता है कि कोई वास्तविक मां जैसा काम हो जाता हो। मैं एक वास्तविक मां के रूप में मैं जो कुछ भी करती हूं उसे रील लाइफ में अपनाने प्रयास नहीं करती हूं, लेकिन अवचेतन में ऐसा हो सकता है।''