फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं करीना कपूर ने पीरियड लीव को लेकर कहा- मुझे दर्द नहीं होता लेकिन...

Thu, 17 Dec 2020 12:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान एक सुपरहिट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपने फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड में बहुत सारे ट्रेंड भी करीना ने ही शुरू किए हैं जो आम लड़कियां फॉलो करना पसंद करती हैं। करीना अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके चलते एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
करीना महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर भी हमेशा खुलकर राय देती हैं जिसे फैंस सुनना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू में पीरियड लीव पर खुलकर बात की है। आपको बताते हैं कि महिलाओं को पीरियड लीव मिलना चाहिए या नहीं इस पर करीना का क्या कहना है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
पीरियड लीव पर बोलीं करीना
पीरियड लीव को लेकर अक्सर ये बहस होती है कि महिलाओं को इन दिनों में छुट्टी देना जायज है या नहीं। इस पर करीना का कहना है कि, ‘हर महिला का शरीर अलग होता है इसलिए उनका कम्फर्ट लेवल भी अलग होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान भयंकर पेट दर्द होता है तो कुछ को पीठ दर्द होता है’। पीरियड पर महिलाओं को छुट्टी मिलनी चाहिए या नहीं इस सवाल पर करीना ने कहा कि, ‘अगर कोई महिला इस दौरान काम करने नहीं आ पा रही हैं तो कंपनी को ये बात समझनी चाहिए’।

4 of 5
करीना कपूर  - फोटो : Social Media
इस मामले में करीना ने खुद अपना भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि, ‘भले ही मुझे पीरियड्स में दर्द ना होता हो, लेकिन उस दौरान मैं कुछ गाने नहीं कर सकती थी। मैंने अपना काम इसके आसपास ही मैनेज किया।' करीना का कहना है कि इस तरह कंपनियों और प्रोडक्शन हाउसेज को भी ये बात समझनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही महिलाओं से भी अपील की है कि वो वहीं करे जो उनके लिए बेस्ट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क और फैमिली दोनों मैनेज कर रहीं करीना
करीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खुलकर इंजॉय कर रही हैं, लेकिन साथ ही अपना काम भी मैनेज कर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वो कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉंट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें