करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन की रोका सेरेमनी का आयोजन मुंबई में हुआ। इस दौरान कपूर परिवार के कई सदस्य पहुंचे। सभी की निगाहें करीना पर टिकी रहीं। करीना ने इस दौरान लाल रंग का सलवार सूट पहना। वो खुद दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। रोका सेरेमनी के लिए तैयार होते हुए करीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका मेकअप किया जा रहा है।