करीना कपूर खान के पहले बेटे तैमूर अली खान का जब जन्म हुआ था तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई थी। हर किसी को करीना के लाडले तैमूर अली खान की पहली झलक खूब रास आई, लेकिन जैसे ही करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पहले बेटे की तरह ही करीना कपूर को अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के नाम को लेकर भी खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।
अपनी किताब में किया बेटे के नाम का खुलासा
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर छाए रहें तो वहीं दूसरी तरफ अपने दूसरे बेटे जेह को करीना ने मीडिया की नजरों से दूर रखा। करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखा है ये तक लोगों को नहीं पता था। लेकिन करीना की किताब ‘करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल’ से ये सामने आ गया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखा है। ये बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है और लोग अभिनेत्री की आलोचना कर रहे हैं।