फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पर्दे पर भूत बनकर सामने आईं ये हसीनाएं, इस अभिनेत्री को देखकर डर से कांपने लगे थे लोग

Mon, 01 Mar 2021 03:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, मालिनी शर्मा, बिपाशा बसु - फोटो : Instagram Fan Page
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं पर्दे पर एक से बढ़कर एक रोल निभाती हैं। कई बार तो उनके रोल इतने प्यारे होते हैं कि फिल्मों में भी वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं कई बार अपने अभिनय को साबित करने के लिए ये अभिनेत्रियां लीक से हटकर रोल भी करना पसंद करती हैं। बॉलीवुड में बहुत सी हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर भूत का किरदार भी निभाया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर भूत और चुड़ैल का किरदार निभाकर फैंस को डरा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Isha Koppikar - फोटो : instagram
ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा ने फिल्मों में कई तरह के रोल निभाए हैं। सादगी भरे किरदार से लेकर बोल्ड रोल में ईशा ने लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाया था। हालांकि फिल्म 'कृष्णा कॉटेज' में ईशा एक आत्मा के किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आत्मा के रोल के लिए ईशा का कोई डरावना मेकअप नहीं किया गया था बल्कि उन्होंने अपने अभिनय से ही लोगों को प्रभावित कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
मालिनी शर्मा - फोटो : Instagram Fan Page
मालिनी शर्मा

फिल्म राज में 'मालिनी शर्मा' ने डिनो मोरिया की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे आदित्य( डिनो मोरिया) का प्यार पाने के लिए मालिनी खुद को गोली मार लेती है और फिर उसकी आत्मा बदला लेने के लिए आती है। इस फिल्म में मालिनी के जबरदस्त अभिनय ने फैंस को बेहद डरा दिया था। फिल्म में उनकी चीख ही दर्शकों के मन में डर बैठाने के लिए काफी थी।

4 of 5
bipasha basu - फोटो : Instagram
बिपाशा बसु

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पर्दे पर भूतों वाली कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'अलोन' में डबल रोल निभाया था जिसमें उनका एक किरदार भूत का था। इस फिल्म में उन्हें भूत जैसा दिखाने के लिए काफी मेकअप किया गया था। वहीं बिपाशा फैंस को प्रभावित करने में कामयाब हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : Instagram Fan Page
करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म 'तलाश' में एक आत्मा का किरदार निभाया था। हालांकि करीना के किरदार की सबसे खास बात ये थी कि अंत तक किसी को पता नहीं चल पाता है कि वो एक आत्मा हैं। इस फिल्म में करीना ने किसी को डराया तो नहीं लेकिन क्लाइमैक्स में हुए खुलासे ने फैंस का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें