फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Baby: दोबारा माता-पिता बने करीना और सैफ, बेबो ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 21 Feb 2021 10:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Blessed With a Baby Boy) ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बन गए हैं। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
 मां करीना और पापा सैफ अपने घर में आए इस नए मेहमान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं अपने दूसरे बच्चे को लेकर कपल काफी प्राइवेसी रखना चाहते हैं। जिसकी वजह तैमूर का जल्दी लाइमलाइट में आना माना जा रहा है। इतना ही नहीं अपने दूसरे बच्चे के नामकरण को लेकर करीना कपूर ने कहा था, 'तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा है, हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और फिर सभी को सरप्राइज देंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : फाइल
वैसे करीना कपूर अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहीं। करीना इस दौरान अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहीं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहीं। इतना ही नहीं करीना को कई बार बाहर भी स्पॉट किया गया और उन्होंने मीडिया से भी बात की। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह मीडिया के सामने आए। 

4 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान दोबारा मां बन गई हैं और छोटे नवाब तैमूर को छोटा भाई मिल गया है। इसके पहले साल 2016 में 20 दिसंबर को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सभी के चहेते हैं और पैपराजी की नजर हर पल तैमूर पर होती है। कहना गलत नहीं होगा कि स्टार किड में तैमूर अली खान सबसे ज्यादा मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों को फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। तीन साल तक डेट करने के बाद सैफ-करीना ने शादी करने का फैसला किया था। बॉलीवुड के इस रॉयल कपल को प्यार से 'सैफीना' भी कहा जाता है। इतना ही नहीं सैफ-करीना या तैमूर की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें