फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर बोहरा ने दिखाई अपनी तीसरी बेटी की पहली झलक, लिखा-मेरे न्यू वैलेंटाइन...'

Sun, 14 Feb 2021 10:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : फाइल
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटी को जन्म दिया था।  अब करणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी बेटी की झलक दिखाई है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस वायरल तस्वीर में करणवीर अपनी तीसरी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में करणवीर अपनी बेटी को कंधे पर सुलाए हुए हैं और बच्ची मुस्कुरा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : फाइल
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले करणवीर के घर जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था।  अब करणवीर तीन बेटियों के पिता हैं। अपनी तीसरी बेटी के स्वागत में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था।  अब करणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीसरी बेटी की झलक दिखाई है। उनके साझा करते ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
करणवीर बोहरा
इस तस्वीर को साझा करते हुए करणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे न्यू वैलेंटाइन से मिलिए'।  इसके साथ ही टीजे सिद्धू ने भी अपनी तीसरी बेटी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें प्यारी सी बच्ची के साथ टीजे और करणवीर दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं, अपनी इस तीसरी बेटी का नाम करणवीर और टीजे ने Gia Vanessa Snow रखा है।  

4 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram
कनाडा में हैं करणवीर और टीजे सिद्धू
टीजे सिद्धू ने कनाडा में बच्ची को जन्म दिया है। करणवीर कुछ दिन पहले ही वहां पहुंचे थे जबकि टीजे पहले से ही कनाडा में थीं। इससे पहले करण ने अस्पताल से एक वीडिया साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करण अस्पताल के बाहर खुशी से डांस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : voot
बता दें कि करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें