फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण मेहरा संग रिश्ते में दरार की खबरों को निशा रावल ने बताया निराधार, बोलीं- ये सच नहीं है

Thu, 13 May 2021 07:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीवी इंडस्ट्री के सबसे कूल कपल करण और निशा के रिश्ते में दरार की खबरों ने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया था। करण और निशा के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। तो वहीं जब इस बारे में कपल से पूछा गया तो करण ने तो जवाब नहीं दिया लेकिन निशा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
करण मेहरा और निशा रावल के बीच की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है, फिर चाहे वो ऑनस्क्रीन हो या रियल में हो। लेकिन इन खबरों से कपल के फैंस भी उदास हो गए थे। रिश्ते में अनबन की खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए निशा रावल ने कहा, 'इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ये सच नहीं है।' न्यूज वेबसाइट ने करण मेहरा से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन निशा ने सभी खबरों को गलत बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, सूत्र ने बताया था कि, 'करण और निशा की शादी को बहुत वक्त हो चुका है। इतने सालों से चीजें बहुत अच्छी चल रही थीं, अगर पिछले महीनों को हटा दिया जाए तो। दोनों अपने बीच के मनमुटाव को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, चीजें जल्दी ठीक हो जाएंगी। फिलहाल ये लोग साथ में वक्त नहीं बिता पा रहे हैं क्योंकि करण पंजाब में शूटिंग में बिजी हैं और निशा अपने बेटे साथ मुंबई में हैं।'

4 of 5
करण मेहरा और हिना खान
अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
करण मेहरा ने 'बिग बॉस 10' में भी भाग लिया था और निशा के साथ 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' का भी हिस्सा रहे थे। उन्हें आखिरी बार शुभारंभ और सर्वगुण संपन्न में देखा गया था, जबकि निशा रावल वर्तमान में धारावाहिक 'शादी मुबारक' का हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें